थाना एन.के.जे.पुलिस द्वारा नबालिग बालिका को किया दस्तयाब रेलवे स्टेशन भोपाल से लाकर परिजनो किया सुपुर्द
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे.प्रभारी को अपहर्त,बालिका को तलाश करने में मिली सफलता।कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस’’आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत अधिक से अधिक अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक,कमल मौर्य के निर्देशन एवं उप पुलिस (मुख्या.रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे उप निरी रूपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में,बालिका के दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर थाना एनकेजे के अप. क्र. 490/26 धारा 137(2) बीएनएस की अपहृत बालिका को मुखबिर तंत्र एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर रेल्वे स्टेशन भोपाल (म.प्र.) से पता तलाश कर दस्तयाब किया गया एवम परिजनो को सुपुर्द किया गया ।बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत,सउनि केवल उइके ,अजय,अस्विता ग्वालवंशी व सायबर सेल कटनी टीम से शुभम गौतम,दीपक शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

