छात्रों की गूंज” को लेकर विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में जोरदार जनसंपर्क, छात्रों ने किया उत्साहपूर्वक स्वागत।

“छात्रों की गूंज” को लेकर विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में जोरदार जनसंपर्क, छात्रों ने किया उत्साहपूर्वक स्वागत।

छात्रों की गूंज” को लेकर विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में जोरदार जनसंपर्क, छात्रों ने किया उत्साहपूर्वक स्वागत।

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ श्री राहुल गांधी के आह्वान पर 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर कटनी जिले के विकासखंड विजयराघवगढ़ के विभिन्न महाविद्यालयों में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। युवाओं को इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया तथा बड़ी संख्या में छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया गया।

पूरे प्रदेश में Gen-Z युवाओं के बीच “छात्रों की गूंज” को लेकर जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। पेपर लीक, शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण, बेरोजगारी तथा KG से PG तक मुफ्त शिक्षा जैसे छात्रहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर युवा अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि, “आज का Gen-Z युवा अपने भविष्य को लेकर बेहद सजग और जागरूक है। पेपर लीक और शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण ने छात्रों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी की हैं। राहुल गांधी जी ने छात्रों की आवाज़ को मंच देने का जो आह्वान किया है, उसका असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में छात्रों का उत्साह और स्वागत इस बात का प्रमाण है कि युवा अब अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करना चाहता है। 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों की यह आवाज़ और मजबूती से गूंजेगी।”

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने कहा कि, “छात्रों की समस्याएं केवल छात्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ी हुई हैं। पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा के खिलाफ युवाओं को एकजुट होना होगा। विजयराघवगढ़ के छात्रों में कार्यक्रम को लेकर जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि 19 सितंबर को इंदौर में युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी।”

वहीं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि, “छात्रों की गूंज आज कॉलेज-कॉलेज तक पहुंच रही है। KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, पेपर लीक पर रोक और शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ छात्र अपनी आवाज़ उठाने के लिए तैयार हैं। विजयराघवगढ़ के छात्र भी बड़ी संख्या में इंदौर पहुँचकर इस अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।”

जनसंपर्क अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में 19 सितंबर को इंदौर पहुँचकर “छात्रों की गूंज” को मजबूत बनाने की अपील की गई।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष यु.का शुभम साहू,शुभम शर्मा,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राजन साहू,अवध यादव,सौरभ पांडेय,अखिलेश द्विवेदी,विकास सिंह,अभिषेक दुबे,वैभव सिंह बघेल,अमन तिवारी,वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छात्रों की गूंज” को लेकर विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में जोरदार जनसंपर्क, छात्रों ने किया उत्साहपूर्वक स्वागत।


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post