निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप,
15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 2 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर किया नष्ट,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। अवैध शराब के निर्माण,भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ निवार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 सितंबर 2026 को पुलिस ने ग्राम सुनहरा हार क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट करने के साथ कच्ची महुआ शराब जब्त की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ ग्राम सुनहरा हार में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के ठिकानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान रतन कोल पिता फूलों कोल, उम्र 50 वर्ष, निवासी बड़ागांव, थाना बड़वारा के तालाब किनारे स्थित ठिकाने से करीब 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की गई। वहीं मौके पर बड़ी मात्रा में रखा करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई
की है। पुलिस ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक भी किया।
पुलिस की कार्यवाही में,इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

