कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार बड़वारा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर,भेजा जेल
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /दिनांक 04.08.2026 को फरियादी राघवेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह मजदूरों का भुगतान करने ग्राम बस स्टैंड के पास अमित सोनी के घर गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कचेर द्वारा उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई तथा रामकिशोर कचेर द्वारा कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। घटना के दौरान प्रदीप कचेर एवं नंदनी कचेर द्वारा भी लाठी-डंडे से मारपीट की गई।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 441/26, धारा 296(b), 109(1), 3(5) BNS एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(V) SC/ST Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं मेहनत करते हुए तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
रामकिशोर कचेर, पिता गणेश प्रसाद कचेर, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी।प्रदीप कचेर, पिता रामकिशोर कचेर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी।नंदनी कचेर, पिता रामकिशोर कचेर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा,जिला कटनी।तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में,विशेष भूमिका
थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि रामनाथ साकेत,नितेश, डोंगरे,पवनराज,महिला पुष्पलता मिश्रा,गोरीशंकर राजपूत एवं शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

