माधव नगर पुलिस द्वारा,लंम्बे समय से चल रहे फरार 02 आरोपियों को तीन मामले में गिरफ्तार कर भेजा जेल
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस टीम को कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार वारंटी
1. निशांत उर्फ सरकार उर्फ प्रियांशू मिश्रा पिता प्रेम कुमार मिश्रा, उम्र 23 वर्ष निवासी लखेरा थाना रंगनाथ जिला कटनी।2. अजीत सिंह पिता स्व. गुड्डू सिंह, उम्र 27 वर्ष निवासी संजय नगर, थाना माधवनगर, जिला कटनी ।गिरफ्तार आरोपी निशांत उर्फ सरकार उर्फ प्रियांशू मिश्रा विगत करीब 03 वर्षों से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध थाना माधवनगर में डकैती एवं डकैती की योजना बनाने जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।इसी प्रकार आरोपी अजीत सिंह मारपीट के प्रकरण में करीब 08 वर्षों से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध थाना माधवनगर में मारपीट संबंधी कई अपराध पंजीबद्ध हैं तथा माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध भी वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही में,महत्वपूर्ण भूमिका
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में प्कमलेश बैरागी,राहुल सिंह, विनोद विश्वकर्मा,लोकेन्द्र सिंह,सुभाष यादव एवं,शुभम गौतम (सायबर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

