अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस अलर्ट,एएसपी ने फोर्स की ब्रीफिंग कर ड्यूटी पर रवाना किया

अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस अलर्ट,एएसपी ने फोर्स की ब्रीफिंग कर ड्यूटी पर रवाना किया

अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस अलर्ट,एएसपी ने फोर्स की ब्रीफिंग कर ड्यूटी पर रवाना किया

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। अनंत चतुर्दशी चल समारोह एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर कटनी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने थाना कोतवाली में पुलिस बल की ब्रीफिंग ली। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रवाना किया गया। एएसपी ने बल प्रभारियों को चल समारोह के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय और पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा गया। पुलिस बल को प्रमुख मार्गों एवं विसर्जन स्थलों पर तैनात किया गया है।

अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस अलर्ट,एएसपी ने फोर्स की ब्रीफिंग कर ड्यूटी पर रवाना किया

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post