कटनी जिला पंचायत मीटिंग हॉल में रैम्प योजना के तहत दो दिवसीय कम्पोजिट वर्कशॉप का आयोजन

कटनी जिला पंचायत मीटिंग हॉल में रैम्प योजना के तहत दो दिवसीय कम्पोजिट वर्कशॉप का आयोजन,

कटनी जिला पंचायत मीटिंग हॉल में रैम्प योजना के तहत दो दिवसीय कम्पोजिट वर्कशॉप का आयोजन

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एवं विश्व बैंक समर्थित RAMP योजना के अंतर्गत कटनी में दो दिवसीय कम्पोजिट वर्कशॉप का आयोजन 1 एवं 2 सितंबर 2026 को किया जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (MPLUN), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्य प्रदेश शासन तथा नॉलेज पार्टनर EY के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीटिंग हॉल, कटनी में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसका उद्देश्य जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को आधुनिक व्यावसायिक प्रक्रियाओं, वित्तीय सुविधाओं, बाजार एवं गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देकर उनके व्यवसाय को अधिक प्रतिस्पर्धी एवं सक्षम बनाना है।

पहले दिन 1 सितंबर को RAMP कार्यक्रम का परिचय एवं शुभारंभ, ZED सर्टिफिकेशन, ESG एवं RECP, GI अवेयरनेस, TEAM इनिशिएटिव एवं ONDC तथा उद्यम पंजीकरण जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

दूसरे दिन 2 सितंबर को ZED सर्टिफिकेशन, ESG एवं RECP अवेयरनेस, SHG फॉर्मलाइजेशन एवं उद्यमिता विकास, MSME वित्तीय जागरूकता, ऋण एवं वित्तीय योजनाएं तथा बैंकिंग सहायता, इंश्योरेंस एवं रिस्क मैनेजमेंट पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कार्यशाला में उद्यमियों के लिए उद्यम पंजीकरण, ZED पंजीकरण एवं ONDC ऑनबोर्डिंग की वॉक-इन एवं कियोस्क सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही ZED Certification Handholding, Financial Clinic, BIS Certification Session सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

आयोजकों ने जिले के उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यशाला का लाभ उठाने की अपील की है। “सीखें • समझें • जुड़ें • बढ़ें” की भावना के साथ आयोजित यह कार्यशाला जिले के MSME क्षेत्र को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल है।

कटनी जिला पंचायत मीटिंग हॉल में रैम्प योजना के तहत दो दिवसीय कम्पोजिट वर्कशॉप का आयोजन


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post