बजरिया क्षेत्र में एनकेजे पुलिस का पैदल भ्रमण, संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीएसपी हेड क्वार्टर रत्नेश मिश्रा की उपस्थिति में थाना एनकेजे प्रभारी रूपेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ बजरिया क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में पैदल भ्रमण किया।
पुलिस टीम ने क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए वाहनों की चेकिंग के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सामान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी तथा आने-जाने वाले वाहनों की जांच की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पैदल भ्रमण और सघन चेकिंग का उद्देश्य क्षेत्र में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखना तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी हुई है।
थाना एनकेजे पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चेकिंग और गश्त का अभियान लगातार जारी रहेगा

