थाना बरही पुलिस ने विद्युत सामग्री चोरी के प्रकरण में दो आरोपियो को,किया,गिरफ्तार,करीब ₹80,000/- कीमत के एल्युमिनियम तार बरामद
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एसडीओपी विजय राघवगढ़ वीरेंद्र धारवे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में थाना बरही पुलिस ने विद्युत सामग्री चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 02 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹80,000/- है, बरामद किए गए हैं।दिनांक 05.09.2026 को प्रार्थी अजीत कुमार यादव पिता जयराम यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी नाराच, थाना रसड़ा, जिला बलिया (उ.प्र.), द्वारा थाना बरही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट एंड इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड कंपनी में पेटी कांट्रेक्टर फर्म के माध्यम से इलेक्ट्रिकल कार्य एवं सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है।प्रार्थी के अनुसार गैरतलाई क्षेत्र में 11 केवी विद्युत लाइन एवं ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य चल रहा है। दिनांक 25.08.2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपने गृह जिले बलिया (उ.प्र.) चला गया था। दिनांक 05.09.2026 को वापस आने पर उसने देखा कि 11 केवी के खंभों पर लगे विद्युत तार लगभग 6.8 CKM (सर्किट), पिन इंसुलेटर 39 नग, डिस्क हार्डवेयर 42 नग तथा थ्री पोल सेटिंग एवं लाइन डीपी क्रॉस बेस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।रिपोर्ट पर थाना बरही में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मैदानी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान चोरी की घटना में संलिप्तता पाए जाने परदीपू कोल पिता आशाराम कोल, उम्र 23 वर्ष, निवासी गौरतलाई, थाना बरही, जिला कटनी (म.प्र.)अरुण कोल पिता बहोरी लाल कोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी गैरतलाई, थाना बरही, जिला कटनी (म.प्र.)
इन लोगों को किया गया, गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 02 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार, अनुमानित कीमत ₹80,000/-, बरामद किए गए हैं। प्रकरण के संबंध में विवेचना जारी है।बरामदगी02 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तारअनुमानित कीमत — ₹80,000/-गिरफ्तार आरोपीदीपू कोल, उम्र 23 वर्ष, निवासी गौरतलाई, थाना बरही, जिला कटनीअरुण कोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी गैरतलाई, थाना बरही, जिला कटनीकटनी पुलिस द्वारा जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे थाना प्रभारी बरही सहायक उप निरीक्षक रामसखा वर्मा आरक्षक रामकृष्ण पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

