स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर थाना बरही पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान फिटनेस, परमिट एवं इंश्योरेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट के अभाव में चार वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही वसूला गया कुल 21000/- रुपए समन शुल्क।

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी दिनांक, 11 सितंबर 2026,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे  के मार्गदर्शन में थाना बरही पुलिस द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में स्कूली वाहनों  बच्चों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान थाना बरही पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों की सघनता से जांच की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, इंश्योरेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।जांच के दौरान जिन स्कूली वाहनों में फिटनेस नहीं पाया गया, बिना परमिट वाहन संचालित पाए गए अथवा इंश्योरेंस नहीं पाया गया, प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं पाया गया , ऐसे चार वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई और कुल 21000/रूपये समन शुल्क वसूला गया।पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी स्कूली वाहनों के आवश्यक दस्तावेज पूर्ण एवं वैध रखें तथा वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप ही करें।थाना बरही पुलिस द्वारा भविष्य में भी स्कूली वाहनों एवं अन्य वाहनों की नियमित जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

थाना बरही, जिला कटनी पुलिस

सुरक्षित यातायात — सुरक्षित विद्यार्थी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post