राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर विगत दिवस आयोजित राजस्व एवं जलकर शाखा के वसूली कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक से बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित रहना वसूली दल के 22 कर्मचारियों को महंगा पड़ा।राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिन 22 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण चाहा गया है, उसमें सहायक राजस्व निरीक्षक, वार्ड वसूलीकर्ता, पम्प चालक आदि कर्मचारी शामिल हैं।राजस्व अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में उल्लेखित किया गया है कि वसूली संबंधी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उपरोक्त कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण राजस्व एवं जलकर वसूली की प्रगति की समीक्षा प्रभावित हुई। बिना सूचना अनुपस्थित रहना कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर सम्बन्धियों पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post