रामलीला मैदान दिल्ली में पीपीआईडी की मजदूर महागर्जना महारैली देशभर से जुटे मजदूर, किसान, युवा व विद्यार्थी; 2029 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/नई दिल्ली। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) पीपीआईडी के तत्वावधान में 20 सितंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘मजदूर महागर्जना महारैली’ का आयोजन किया गया। पार्टी के अनुसार,इस रैली में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में मजदूर, किसान, युवा एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ हुई। इसके बाद पार्टी से जुड़े विभिन्न अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारियों एवं संविधान प्रबोधकों ने मंच से अपने विचार रखे जिसमें मुख्य रूप से श्रम कानूनों , श्रम संहिता 2020,जॉब सिक्योरिटी बनाम फ्रूड सिक्योरिटी ,डॉक्टर अंबेडकर का संविधान सभा में श्रमिकों के लिए योगदान, संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी एकमात्र समाधान  सुधारऔर संगठन की नीतियों तथा आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।महा रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने 2029 के आम चुनाव में पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं क्रांतिकारी बिरसा मुंडा सहित महापुरुषों के सम्मान में नारे लगाए गए।वक्ताओं ने महापुरुषों के विचारों और सामाजिक परिवर्तन के कारवां को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही ‘अबुआ देशम, अबुआ राज’ के नारे के साथ पार्टी की नीति-रीति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया गया।मजदूर महा गर्जनामहरैली में वक्ताओं ने मजदूरों, किसानों, युवाओं एवं विद्यार्थियों की भागीदारी को संगठनात्मक मजबूती का आधार बताते हुए आगामी समय में जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार को गति देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मैदान में मौजूद समर्थकों ने विभिन्न नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

रामलीला मैदान दिल्ली में पीपीआईडी की मजदूर महागर्जना महारैली देशभर से जुटे मजदूर, किसान, युवा व विद्यार्थी; 2029 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post