महापौर जनसुनवाई: नगर निगम में नागरिकों ने सीधे महापौर को बताईं अपनी समस्याएं, त्वरित समाधान हेतु शुरू हुई कार्रवाई 17 आवेदनों पर हुई सुनवाई,महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

महापौर जनसुनवाई: नगर निगम में नागरिकों ने सीधे महापौर को बताईं अपनी समस्याएं, त्वरित समाधान हेतु शुरू हुई कार्रवाई,

17 आवेदनों पर हुई सुनवाई,महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,

महापौर जनसुनवाई: नगर निगम में नागरिकों ने सीधे महापौर को बताईं अपनी समस्याएं, त्वरित समाधान हेतु शुरू हुई कार्रवाई 17 आवेदनों पर हुई सुनवाई,महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी(15 सितंबर)-शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार 15 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं शहर विकास से जुड़े सुझाव रखे।

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं—पेयजल आपूर्ति में आ रही बाधाएं,जलकर, जर्जर सड़कों व नालियों की मरम्मत तथा आवास योजना से संबंधित कई  आवेदन प्राप्त हुए। महापौर ने हर नागरिक की बात को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों का निश्चित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इंदिरा आवास योजना के हितग्राही को मिला आवास, जनसुनवाई में जताया आभार

जनसुनवाई के दौरान इंदिरा आवास योजना से संबंधित आवेदनों में सकारात्मक पहल देखने को मिली। योजना के तहत डी ब्लॉक भवन क्रमांक 114, इंदिरा नगर में आवास प्राप्त होने पर हितग्राही पवन कुमार विश्वकर्मा ने महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। हितग्राही ने बताया कि अब उनका परिवार अपने स्वयं के आवास में रह सकेगा और किराये के मकान में रहने की परेशानी से राहत मिलेगी। आवास मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर जनसुनवाई के माध्यम से मिली सहायता के लिए धन्यवाद दिया। 

इस अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा, "जनसुनवाई का मूल उद्देश्य आम जनता और नगर निगम प्रशासन के बीच किसी भी प्रकार की दूरी को समाप्त करना और सीधा संवाद कायम करना है। हमारी पहली प्राथमिकता यही है कि शहरवासियों को अपनी जायज समस्याओं और छोटे-छोटे कामों के लिए निगम की अलग-अलग शाखाओं के चक्कर न काटने पड़ें।

उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए आगे कहा कि जनसुनवाई में आए आवेदनों की प्रगति की वे स्वयं समीक्षा करेंगी और यदि किसी विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की,जाएगी। नगर निगम प्रशासन का प्रयास है कि प्राप्त शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जाए।

महापौर जनसुनवाई: नगर निगम में नागरिकों ने सीधे महापौर को बताईं अपनी समस्याएं, त्वरित समाधान हेतु शुरू हुई कार्रवाई 17 आवेदनों पर हुई सुनवाई,महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post