ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई अवैध पैकारी करने वाले आरोपी के कब्जे से 160 पाव शराब,कीमत ₹16,000, जप्त
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 27 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं पैकारी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम भनपुरा नं. 1 में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी कौशल कोल पिता भागीरथ कोल, उम्र 39 वर्ष, निवासी भनपुरा नं. 1 के कब्जे से 110 पाव प्लेन शराब एवं 50 पाव मसाला शराब, कुल 160 पाव शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹16,000 है, जप्त की गई।आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है
उक्त कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा,अंकित दुबे एवं,वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

