बारिश में शुद्ध पेयजल के लिए निगम प्रशासन अलर्ट नगर के 12 स्थानों पर पाइपलाइन की मरम्मत, 15 स्थलों से लिए पेयजल के सैंपल

बारिश में शुद्ध पेयजल के लिए निगम प्रशासन अलर्ट नगर के 12 स्थानों पर पाइपलाइन की मरम्मत, 15 स्थलों से लिए पेयजल के सैंपल

बारिश में शुद्ध पेयजल के लिए निगम प्रशासन अलर्ट नगर के 12 स्थानों पर पाइपलाइन की मरम्मत, 15 स्थलों से लिए पेयजल के सैंपल.

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। बारिश के मौसम में नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जलप्रदाय व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। वर्षा के दौरान पाइपलाइन में लीकेज अथवा अन्य तकनीकी समस्या के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए निगम का अमला मैदानी स्तर पर सक्रिय है।इसी क्रम में विगत दिवस 12 विभिन्न स्थलों पर पाइपलाइन की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य कराया गया। वहीं पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगम की टीम द्वारा नगर के 15 अलग-अलग स्थलों से पेयजल के सैंपल भी लिए गए। इन नमूनों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच कराई जा रही है, ताकि नागरिकों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की शुद्धता एवं गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके।

लीकेज पर त्वरित कार्रवाई, गुणवत्ता जांच पर विशेष जोर

बारिश के मौसम में जलजनित समस्याओं की संभावना को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा पेयजल लाइनों के निरीक्षण और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। कहीं भी पाइपलाइन लीकेज अथवा जलप्रदाय संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अमले को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पाइपलाइन लीकेज, दूषित अथवा मटमैले पानी की आपूर्ति सहित पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तत्काल निगम को दें, ताकि समय रहते समस्या का निराकरण किया जा सके। निगम का प्रयास है कि बारिश के पूरे मौसम में शहरवासियों को स्वच्छ, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बारिश में शुद्ध पेयजल के लिए निगम प्रशासन अलर्ट नगर के 12 स्थानों पर पाइपलाइन की मरम्मत, 15 स्थलों से लिए पेयजल के सैंपल



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post