_आपरेशन शिकंजा के तहत अवैध रूप से शराब बिक्रय करने वालों पर उमरियापान पुलिस का शिकंजा_
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 25 अगस्त 2026 अवैध रूप से शराब बिक्रय करने वालों के विरूध्द पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा चलाये जा रहें विशेष अभियान आपरेशन शिकंजा के तहत दिनांक 25.08.26 को उमरियापान पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों के कई ठिकानों पर दबिश दी गई । दबिश के दौरान तीन व्यक्ति 1. सर्वेश काछी पिता प्रमोद काछी उम्र 31 वर्ष निवासी बम्हनी ,2. गुलाब पिता दुलीचंद पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी पचपेढी एवं 3. प्रमोद पिता जगदीश प्रसाद पटैल उम्र 35 वर्ष निवासी बनहरी के द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय हेतु रखे मिलने पर,आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपीगणों के विरूध्द प्रकरण पंजीबध्द किया गया है जिनसे कुल 54 पाव शराब कीमती करीबन 6800 रूपये की जप्त की गई है ।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप.निरी. महेन्द्र जायसवाल, उपनिरी.भरत सिंह मार्को ,सउनि कोदूलाल दाहिया, सउनि गया प्रसाद मंगोरे,सतेन्द्र चौरसिया,नीलेश पटेल,मोहन मुबेल,रोहित झारिया व थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही

