बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को  किया गिरफ्तार

बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को  किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ दिनांक 25 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में  शीघ्र पतारसी व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा सुयश पाण्डेय व बड़वारा पुलिस स्टाफ द्वारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रुपौंद में हुए गेंहू चोरी के आरोपी की पता तलास कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया  फरियादी रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 23/08/26 को करीब 10/30 बजे, मै अपनी पत्नी व बच्चो के साथ खाना पीना खाकर घर में सो गया था, घर के अंदर हाल में करीब 150 बोरी गेहूं व 02 बोरी उड़द रखा था, दूसरे दिन दिनांक 24/08/26 को सुबह करीब 06/00 बजे उठा, देखा हाल के बाहर कुछ गेहूं गिरा था, फिर मै हाल में रखे बोरियो को चैक किया, जो हाल में रखे अनाज में से 06 बोरी गेहूं व 02 बोरी उड़द का कम था, फिर मै आस पास के लोगो से पता किया जो पता नहीं चला तो मैने थाने में जाकर रिपोर्ट लिखाया था मेरे घर से 06 बोरी गेंहू करीब 03 क्विंटल व 02 बोरी उड़द करीब 01 क्विंटल कुल कीमती 14000 रूपये की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, चोरी करते मैंने किसी को नही देखा है, रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही की जावें कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।दौरान विवेचना  पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटना में संलिप्त संदेही शिवकुमार चौधरी पिता अच्छेलाल चौधरी उम्र 26 साल निवासी ग्राम रूपौंद थाना बडवारा जिला कटनी  को अभिरक्षा में लेकर पूंछतांछ की गई जो आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार्य किया आरोपी से चोरी गया माल मशरुका बरादम कर जप्त किया गया है । गिरप्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।

पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में विशेष भूमिका

थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय,सहायक उप निरीक्षक मोनेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह की विशेष भूमिका रही

बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को  किया गिरफ्तार



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post