भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जबलपुर प्रभारी बने अशोक विश्वकर्मा, सांसद श्री शर्मा ने दी शुभकामनाएं

 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जबलपुर प्रभारी बने अशोक विश्वकर्मा, सांसद श्री शर्मा ने दी शुभकामनाएं,

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जबलपुर प्रभारी बने अशोक विश्वकर्मा, सांसद श्री शर्मा ने दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जबलपुर संभाग प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संगठन द्वारा विश्वकर्मा की सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर खजुराहो लोकसभा सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने अशोक विश्वकर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सांसद शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वकर्मा अपने अनुभव एवं कुशल संगठनात्मक नेतृत्व से पिछड़ा वर्ग मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अशोक विश्वकर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। संगठन में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जबलपुर प्रभारी बने अशोक विश्वकर्मा, सांसद श्री शर्मा ने दी शुभकामनाएं


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post