बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 27 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन में अनुभाग विजयराघवगढ़ के थाना बरही अंतर्गत पारधी बहुल गांव खिरहनी में एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे एवं थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही थाना बल एवं विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे एवं उनके स्टाफ के साथ पारधी टोला ग्राम खिरहनी में अवैध शराब के विरुद्ध रेड कार्यवाही करते हुए लगभग 265 कंटेनर महुआ लाहान कुल मात्रा 4,000किलोग्राम कीमत लगभग 4,00000 रुपए मौके पर महुआ लाहान एवं कन्टेनर नष्ट कराया गया। मौके पर कच्ची महुआ शराब 25 लीटर कीमती करीब 4,000रू भी मौके पर ही नास्तिकरण की कार्यवाही की गई।
पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे, थाना प्रभारी विजय राघवगढ़ श्री अभिषेक चौबे उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह सउनि दिनेश सिंग बघेल, स उप निरीक्षक देवचंद भलावी,सतीश हल्दकार, नरेंद्र पटेल, प्र आर राजेश चौधरी विवेक श्रीवास्तव,विवेक यादव राजेश रंजन आर जगत सिंह एवं अन्य थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

