बरही में गूंजा भारत माता का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा नगर परिषद के तत्वावधान में निकली रैली, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं नागरिक हुए शामिल

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनीबरही। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद बरही के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने रैली में सहभागिता की।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही से हुआ। रैली चौक बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।कार्यक्रम में नगर परिषद बरही अध्यक्ष श्री पीयूष अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता,तीरथ पटेल, पार्षद, संतोष द्विवेदी, नगर परिषद के सभी एल्डरमैन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही एवं शासकीय कन्या विद्यालय बरही के प्राचार्य, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, नागरिकगण तथा भाजपा मंडल के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रैली में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों एवं नागरिकों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।नगर परिषद एवं आयोजकों ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, एल्डरमैन, विद्यालयों के प्राचार्य-शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं, नागरिकों तथा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बरही में गूंजा भारत माता का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा नगर परिषद के तत्वावधान में निकली रैली, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं नागरिक हुए शामिल

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post