“हर घर तिरंगा अभियान – 2026” के अंतर्गत थाना कुठला,पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 13 अगस्त 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक,अखलेश दाहिया के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा - 2026” अभियान अन्तर्गत थाना कुठला जिला कटनी के द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ- साथ स्थानीय गणमान्य नागरिको एवं व्यापारियों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की । वाहन रैली में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "हर घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया । तिरंगा ध्वज के साथ पुलिस वाहनों द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्ग पुरैनी तिराहा, पन्ना तिराहा, इन्द्रानगर एवं सार्वजनिक स्थानों से भ्रमण कर आमजन को अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया ।रैली के दौरान पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता , अखंडता तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के सम्बंध में जागरूक किया गया । आम नागरिकों से अपील की गई कि वे “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाएं । रैली के दौरान नागरिकों में भी अभियान के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक सहभागिता देखने को मिली ।इस अवसर पर थाना प्रभारी कुठला अखलेश दाहिया ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि कुठला पुलिस द्वारा आयोजित वाहन रैली का उद्देश्य क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना तथा आमजन को अभियान से जोड़ना है, साथ ही यह भी बताया कि “हर घर तिरंगा” अभियान में सहभागी बनें, अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करें ।

