मां विरासन देवी मंदिर क्षेत्र में सामुदायिक भवन की मांग जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने मंत्री प्रहलाद पटेल से स्वीकृति प्रदान करने का किया आग्रह

 मां विरासन देवी मंदिर क्षेत्र में सामुदायिक भवन की मांग,

जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने मंत्री प्रहलाद पटेल से स्वीकृति प्रदान करने का किया आग्रह,

मां विरासन देवी मंदिर क्षेत्र में सामुदायिक भवन की मांग जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने मंत्री प्रहलाद पटेल से स्वीकृति प्रदान करने का किया आग्रह

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/सिलौड़ी। जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति श्रीमती कविता पंकज राय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल को पत्र सौंपकर सिलौड़ी क्षेत्र स्थित प्राचीन मां विरासन देवी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने की मांग की है।

श्रीमती कविता पंकज राय ने अपने पत्र में बताया कि उनके जिला पंचायत क्षेत्र सिलौड़ी में स्थित मां विरासन देवी का प्राचीन मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। मंदिर क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य होने के कारण विभिन्न समाजों के सांस्कृतिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम भी मंदिर परिसर में आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर जंगल के बीच स्थित है और आसपास कोई बस्ती नहीं होने के कारण ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को कार्यक्रमों के आयोजन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा मंदिर परिसर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की जा रही है।

जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए मंत्री श्री प्रहलाद पटेल से मां विरासन देवी मंदिर क्षेत्र में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैवाहिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी और लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी।

मां विरासन देवी मंदिर क्षेत्र में सामुदायिक भवन की मांग जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने मंत्री प्रहलाद पटेल से स्वीकृति प्रदान करने का किया आग्रह


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post