चौकी निवार पुलिस की वाहन चेकिंग कार्रवाई बिना हेलमेट, काली फिल्म एवं बिना नंबर के वाहनों पर की गई चालानी कार्रवाई
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 11 अगस्त 2026पुलिस अधीक्षक जिला अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में दिनांक 11 अगस्त 2026 को चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ ठरका डैम रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 09 वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। जिनमें 06 वाहन बिना हेलमेट चलाने पर चालान, 01 वाहन में काली फिल्म पाए जाने पर चालान, 02 बिना नंबर के वाहनों के चालान शामिल हैं।चौकी निवार पुलिस द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा वाहनों के आवश्यक दस्तावेज एवं नंबर प्लेट दुरुस्त रखने की अपील की गई।

