माधवनगर पुलिस ने,किया खुलासा, चंद घंटों में लूट के 02 आरोपी माल सहित गिरफ्तार

माधवनगर पुलिस ने,किया खुलासा, चंद घंटों में लूट के 02 आरोपी माल सहित गिरफ्तार

माधवनगर पुलिस ने,किया खुलासा, चंद घंटों में लूट के 02 आरोपी माल सहित गिरफ्तार

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/  पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में  कमल मौर्य अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं शिवा पाठक डीएसपी (अजाक) के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस द्वारा सफलता अर्जित की है जिसके तहत पुलिस ने लूट की घटना कर फरार आरोपी को माल सहित गिरफ्तार किया है थाना माधवनगर पुलिस व्दारा दिनांक 13.08.26 को सूचनाकर्ता अंजू बर्मन पिता शंकर बर्मन नि. निवार ने थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोपहर एक बजे जब वह बाथरूम करने के लिए खड़ा था और मोबाइल देख रहा था तभी कुम्हार मोहल्ला निवासी विक्की कोल अपने साथी जय चौहतवान के साथ मोटरसाइकिल से आया और पीड़ित को दो चांटे मारकर उसका मोबाइल एवं ₹1100 छीन कर मोटरसाइकिल से भाग गए जिसकी रिपोर्ट पर थाना माधव नगर में आरोपी गण के विरुद्ध अंतर्गत धारा 309(6) बीएनएस के तहत आरोपीगण के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर तुरंत पुलिस टीम को थाना प्रभारी द्वारा एक्टिव किया गया एवं आरोपी की संघनता से आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर तलाश पताशा चालू की गई। माधव नगर पुलिस द्वारा आरोपी विक्की कॉल एवं जय चौहान को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया जिनके पास से लूटा हुआ पीड़ित का मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है एवं आरोपीगण विक्की कोल पिता कैलाश कोल उम्र 23 वर्ष एवं जय चौहतवान पिता रामसुजान उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी कुम्हार मोहल्ला माधवनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है 

पुलिस की कार्यवाही में,महत्वपूर्ण भूमिका

 थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में सउनि राजेश बागरी, विनोद विश्वकर्मा, लोकेन्द्र सिंह, राजेश साहू, विजय सिंह,मणि सिंह, रोहित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

माधवनगर पुलिस ने,किया खुलासा, चंद घंटों में लूट के 02 आरोपी माल सहित गिरफ्तार



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post