ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बहोरीबंद पुलिस को गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त हुई

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बहोरीबंद पुलिस को गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त हुई

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बहोरीबंद पुलिस को गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त हुई

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 20 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं एवं महिलाओ की गुमशुदगी के मामलों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दस्तयाबी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस कटनी द्वारा गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है। दिनांक 15.07.2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि उसकी बहन उम्र 20 वर्ष की घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिसकी आस पास एवं रिश्तेदारी मे तलाश किया कहीं पर भी पता न चलने पर थाना बहोरीबंद कटनी मे

अप.क्र. 403/26 धारा 140(3) BNS

का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान गुमशुदा की तलाश संभावित स्थानों मे की गई जो विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर गुमशुदा बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया जिससे पूछताछ करने पर उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होना नही बताई न्यायालीन कथन कराने के उपरांत गुमशुदा को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।      

पुलिस कार्यवाही में इनकी रही विशेष भूमिकाः

 थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार, सउनि अनुराग पाठक, नरेंद्,वंदना रजक की अहम भूमिका रही।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बहोरीबंद पुलिस को गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त हुई

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post