चौकी प्रभारी झुंझरी एवं यातायात पुलिस के द्वारा, की कार्यवाही क्रूरता पूर्वक एवं बिना परमिट 263 पशुओं का परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 01 ट्रक जप्त

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी, दिनांक, 20 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जिले में पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधव नगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी झिंझरी उनि राजेश कुमार दुबे सउनि. शशिभूषण सिंह द्वारा  स्टाफ व थाना यातायात स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की गई।

दिनांक 20/08/26 को चौकी झिंझरी मे सूचना प्राप्त हुई की यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा एक ट्रक मे भरी भेड बकरी गुलबारा ब्रीज के ऊपर एन.एच.30 रोड पर पकडे है कि सूचना पर चौकी झिंझरी पुलिस व्दारा मौके पर पाया गया कि ट्रक क्रमांक एम.एच.31 एफ.बी. 8433 मे बहुत अधिक संख्या में क्रुरता पूर्वक बकरा, बकरी, एवं भेड भरे हुये थे। ट्रक क्रमांक एम.एच.31एफ.बी. 8433 के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवा कुशवाहा पिता राजकुमार कुशवाहा उम्र 29 साल निवासी श्यामनगर थाना नागौद जिला सतना( म.प्र.) का रहने वाला बताया चालक शिवा कुशबाहा से ट्रक मे बकरा बकरी भेड का परिवहन किये जाने के बैध दस्तावेज मागा गया जो कोई दस्तावेज का होना नही बताये जाने पर शिवा कुशबाहा के कब्जे से ट्रक क्रमांक एम.एच.31एफ.बी. 8433 मय कागजात एवं ट्रक क्रमांक एम.एच.31एफ.बी. 8433 मे भरी कुल बकरा बकरी भेड 263 नग जप्त कर आरोपी शिवा कुशबाहा एवं बाहन स्वामी अनूप जनार्दन भैसारे के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम व एमव्ही एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया।कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका - उक्त कार्रवाई मे यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, चौकी प्रभारी झिंझरी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में हमराही स्टाफ सउनि.शशिभूषण सिंह, अजय सिंह,चन्द्रकमल पाण्डेय व थाना यातायात स्टाफ सउनि संदीप बाल्मीकि,मंजय यादव की विशेष भूमिका रही।

चौकी प्रभारी झुंझरी एवं यातायात पुलिस के द्वारा, की कार्यवाही क्रूरता पूर्वक एवं बिना परमिट 263 पशुओं का परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 01 ट्रक जप्त

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post