बड़वारा पुलिस का जुआरियों के खिलाफ प्रहार,दो जुआ फड़ों पर रेड की कार्रवाई,
08 जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई, ₹5,000 की राशि बरामद,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक,31 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा दिनांक 30.08.2026 की रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान क्षेत्र में संचालित दो जुआ फड़ों पर रेड कार्रवाई की गई।
ग्राम रोहनिया में जुआ फड़ पर कार्रवाई
कांबिंग गश्त के दौरान ग्राम रोहनिया में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्रवाई की गई। मौके से— पुष्पराज कचेर, पिता रामरूप कचेर, उम्र 46 वर्ष, विनोद उर्फ रानू गुप्ता, पिता गणेश प्रसाद गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, पंकज सोनी, पिता गोविंद प्रसाद सोनी, उम्र 26 वर्ष सभी निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
ग्राम भुड़सा में भी जुआ फड़ पर रेड
इसी प्रकार ग्राम भुड़सा में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई। मौके पर मिले— श्यामलाल कोल, पिता भोला कोल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सकरीगढ़,
राजभान रावत, पिता कालूराम रावत, उम्र 25 वर्ष, दीपक कोल, पिता विशाली कोल, उम्र 27 वर्ष, बृजभान सिंह, पिता दादू सिंह, उम्र 39 वर्ष, गुड्डा कोल, पिता कृपाल कोल, उम्र 35 वर्ष
सभी निवासी ग्राम भुड़सा, थाना बड़वारा, जिला कटनी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
दोनों जुआ फड़ों से कुल ₹5,000/- की जुआ राशि बरामद की गई।
पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में,विशेष भूमिका
थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सउनि मोनेन्द्र सिंह, सउनि रघुवीर सिंह, सउनि सतेन्द्र सिंह, सउनि रामनाथ साकेत, पवनराज,वीरेन्द्र चढ़ार, शिवप्रकाश तिवारी,गौरीशंकर राजपूत एवं, बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

