कटनी की युवा कथक कलाकार आस्था सिजारिया को ‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ का सम्मान कथक में उत्कृष्ट योगदान के लिए देशभर से युवा कलाकार वर्ग में हुआ चयन, कटनी का बढ़ाया गौरव

कटनी की युवा कथक कलाकार आस्था सिजारिया को ‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ का सम्मान,
कथक में उत्कृष्ट योगदान के लिए देशभर से युवा कलाकार वर्ग में हुआ चयन, कटनी का बढ़ाया गौरव,

कटनी की युवा कथक कलाकार आस्था सिजारिया को ‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ का सम्मान कथक में उत्कृष्ट योगदान के लिए देशभर से युवा कलाकार वर्ग में हुआ चयन, कटनी का बढ़ाया गौरव

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। शहर की प्रतिभाशाली युवा कथक कलाकार आस्था सिजारिया, सुपुत्री श्रीमती सीमा सिजारिया एवं स्वर्गीय श्री दीपक सिजारिया, ने अपनी कला-साधना से कटनी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। आस्था का इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मोहिनीअट्टम द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ के लिए पूरे भारत से युवा कलाकार वर्ग में चयन किया गया है। कथक के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, निरंतर सक्रियता और उल्लेखनीय मंचीय प्रस्तुतियों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

आस्था सिजारिया प्रसिद्ध कथक गुरु पंडित जय किशन महाराज एवं श्रीमती आशा शर्मा की शिष्या हैं। वे लखनऊ घराने की कथक कलाकार हैं और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर साधनारत हैं। आस्था देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कथक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की सराहना प्राप्त कर चुकी हैं।

उनकी प्रतिभा और कला के प्रति समर्पण को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT), नई दिल्ली द्वारा भी मान्यता मिली है। उन्हें कथक के क्षेत्र में छात्रवृत्ति प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा आस्था दूरदर्शन की बी-हाई ग्रेडेड कलाकार के रूप में भी मान्यता प्राप्त हैं।

आस्था की यह उपलब्धि,उनकी वर्षों की निरंतर साधना, 

अनुशासन और भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच भारतीय शास्त्रीय नृत्य की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के उनके प्रयास उल्लेखनीय हैं।

‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ के लिए चयनित होना न केवल आस्था और उनके परिवार, बल्कि उनके गुरुजनों एवं समूचे कटनी शहर के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर कला प्रेमियों, शुभचिंतकों और शहरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

कटनी की युवा कथक कलाकार आस्था सिजारिया को ‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ का सम्मान कथक में उत्कृष्ट योगदान के लिए देशभर से युवा कलाकार वर्ग में हुआ चयन, कटनी का बढ़ाया गौरव



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post