वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 32.78 लाख के नाली निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन नाली निर्माण से मिलेगी जलभराव की समस्या से राहत, नागरिकों में विकास कार्य शुरू होने पर खुशी वार्डवासियों की उम्मीदों को विकास कार्यों के जरिए धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता-महापौर

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (12 अगस्त) चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 06 के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए बुधवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय पार्षद के प्रयासों से वार्ड में लगभग 32 लाख 78 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात मिली। वार्ड में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सूरी, क्षेत्रीय पार्षद नीतू कपिल रजक सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।भूमिपूजन के अंतर्गत शिवकुमार सोनी एवं द्रोपती यादव के घर से पप्पू पाण्डेय तक सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण तथा पुरवार के घर से एस.एस. साउंड होते हुए पप्पू यादव के घर तक नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा।

महापौर ने कहा—विकास कार्यों में नहीं होगी कमी

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद वार्ड में नाली निर्माण की मांग लंबे समय से नागरिकों द्वारा की जा रही थी। जल निकासी की समस्या के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता से स्वीकृत कराया गया है।उन्होंने कहा कि विकास केवल बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली, स्वच्छता और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी नगर निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी दिशा में शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार विकास कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं।महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की वर्षों पुरानी मांगों का निराकरण कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

क्षेत्रीय पार्षद ने जताया आभार

क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नीतू कपिल रजक ने कहा कि वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। नाली निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी और नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने महापौर एवं नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की मांग को प्राथमिकता देकर विकास कार्य प्रारंभ कराया गया है।

नागरिकों ने जताई खुशी

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने और विकास कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्र के नागरिकों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने विकास कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ कराने के लिए महापौर एवं क्षेत्रीय पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में एम.आई.सी सदस्य सर्व श्री रमेश सोनी,बीना बैनर्जी, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, वंदना यादव, सुनीता चौधरी पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 32.78 लाख के नाली निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन नाली निर्माण से मिलेगी जलभराव की समस्या से राहत, नागरिकों में विकास कार्य शुरू होने पर खुशी वार्डवासियों की उम्मीदों को विकास कार्यों के जरिए धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता-महापौर

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post