स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रमों के चलते लघु वेतन कर्मचारी संघ का ज्ञापन कार्यक्रम स्थगित14 अगस्त को,जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाना था ज्ञापन,आगामी तिथि की घोषणा बाद में
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में चलाए जा रहे आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत 14 अगस्त 2026 को प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों को देखते हुए संघ ने फिलहाल इस कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है।संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 14 अगस्त को प्रदेशभर में शासन द्वारा तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की व्यस्तता को दृष्टिगत रखते हुए संघ ने 14 अगस्त को प्रस्तावित ज्ञापन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।उन्होंने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम की आगामी तिथि, स्थान एवं विस्तृत कार्ययोजना पृथक से जारी की जाएगी। संघ अपने आंदोलन की आगामी गतिविधियों की जानकारी समय पर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को देगा।जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय पर्व और उससे जुड़े कार्यक्रमों का पूर्ण सम्मान करता है। राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ संघ अपनी मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को पूरी मजबूती, एकजुटता एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।
जारीकर्ता:
पूर्णेश उइके, जिलाध्यक्ष
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला शाखा कटनी

