ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की अवैध शराब एवं जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 06 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 44 पाव शराब जप्त, भारी मात्रा में लाहन नष्ट तथा ₹4,310 नगद जुआ राशि बरामद

 ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की अवैध शराब एवं जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,


 06 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 44 पाव शराब जप्त, भारी मात्रा में लाहन नष्ट तथा ₹4,310 नगद जुआ राशि बरामद,

ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की अवैध शराब एवं जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई   06 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 44 पाव शराब जप्त, भारी मात्रा में लाहन नष्ट तथा ₹4,310 नगद जुआ राशि बरामद

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 22 अगस्त 2026,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब के विक्रय,निर्माण एवं परिवहन तथा जुआ जैसी असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के पालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी स.उ.नि. अंजनी मिश्रा द्वारा पुलिस टीम गठित कर ग्राम जरवाही एवं सुनेहरी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार दबिश एवं कार्रवाई की गई।

ग्राम जरवाही में अवैध शराब बेचने वाले 02 आरोपियों पर कार्रवाई

चौकी निवार पुलिस को ग्राम जरवाही में अवैध रूप से शराब विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान—प्यारे लाल कुम्हार पिता बौरा कुम्हार, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम जरवाही के कब्जे से 22 पाव शराब तथा शकुन बाई पति सुरेन्द्र शर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम जरवाही के कब्जे से 26 पाव शराब बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 44 पाव शराब, अनुमानित कीमत ₹5,000/- जप्त कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

2.कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई, भारी मात्रा में लाहन नष्ट

चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ग्राम सुनेहरी क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब के निर्माण एवं विक्रय की सूचना पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान निम्न 04 आरोपियों को पकड़ा गया

1. सुमेर सिंह पिता नन्हे सिंह गोंड, उम्र 35 वर्ष

2. विनय सिंह पिता नन्हे सिंह, उम्र 28 वर्ष

3. सुखदेव सिंह पिता नन्हे सिंह, उम्र 42 वर्ष

4. सुनील सिंह पिता शिव सिंह, उम्र 32 वर्ष

सभी निवासी ग्राम सुनेहरी, थाना माधवनगर, जिला कटनी

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत ₹8,000/- जप्त की गई।

साथ ही मौके पर अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए भारी मात्रा में लाहन को नष्ट किया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से रोका गया।

 3. ग्राम जरवाही में जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान चौकी निवार पुलिस द्वारा ग्राम जरवाही में जुआ खेलने की सूचना पर दबिश दी गई। मौके से जुआ खेलते हुए निम्न 08 आरोपियों को पकड़ा गया—

1. तेजी लाल रजक पिता रामकुमार रजक, उम्र 42 वर्ष

2. राहुल पटेल पिता अमृत लाल पटेल, उम्र 32 वर्ष

3. अजय पटेल पिता राजकुमार पटेल, उम्र 29 वर्ष

4. करण बर्मन पिता काशीराम बर्मन, उम्र 26 वर्ष

5. लटोरा चौधरी पिता फकड़ा चौधरी, उम्र 56 वर्ष

6. सुनील चौधरी पिता गेंदलाल चौधरी, उम्र 26 वर्ष

7. राजू चौधरी पिता मैकूलाल चौधरी, उम्र 30 वर्ष

8. दीपक बर्मन पिता रामसजीवन बर्मन, उम्र 28 वर्ष

सभी निवासी ग्राम जरवाही, थाना माधवनगर, जिला कटनी।

पुलिस टीम द्वारा मौके से 52 ताश के पत्ते एवं ₹4,310/- नगद जुआ राशि जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

4, उपद्रव करने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

ग्राम जरवाही में प्यारे लाल कुम्हार पिता बौरा कुम्हार, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम जरवाही, थाना माधवनगर  जिला कटनी व्दारा उपद्रव कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की अवैध शराब एवं जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई   06 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 44 पाव शराब जप्त, भारी मात्रा में लाहन नष्ट तथा ₹4,310 नगद जुआ राशि बरामद


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post