कलेक्टर से मिला लघु वेतन कर्मचारी संघ, पदोन्नति व ई-अटेंडेंस सहित विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर से मिला लघु वेतन कर्मचारी संघ, पदोन्नति व ई-अटेंडेंस सहित विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर से मिला लघु वेतन कर्मचारी संघ, पदोन्नति व ई-अटेंडेंस सहित विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला शाखा कटनी ने बुधवार को जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मुलाकात कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए मांगपत्र एवं ज्ञापन सौंपा। संघ के मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश शासन द्वारा जारी नवीन पदोन्नति नियम-2025 के अनुरूप जिले के सभी विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने, ई-अटेंडेंस से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का उचित समाधान, सभी विभागों में वरिष्ठता सूची का शीघ्र प्रकाशन, जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति (जेसीएम) की नियमित बैठक आयोजित करने तथा विभागीय स्तर पर लंबित कर्मचारियों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण की मांग प्रमुखता से उठाई।संघ ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से कर्मचारियों को न्यायोचित अधिकार मिलने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था भी अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगी। जिला कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मांगों पर नियमानुसार परीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश जसूजा, अजीमुद्दीन शाह, नीलेश, धर्मेंद्र राज, राकेश पांडेय, अभिषेक सिंह, आयुष पांडेय, नरेश राठौर, सुशील यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर से मिला लघु वेतन कर्मचारी संघ, पदोन्नति व ई-अटेंडेंस सहित विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post