कटनी पुलिस का जन-जागरूकता अभियान: "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के तहत जिलेभर में निकली जागरूकता एवं बाइक रैलियां कटनी पुलिस ने युवाओं, छात्र-छात्राओं,आमजन को नशे से दूर रहने दिलाई शपथ

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन में "नशा मुक्ति मध्य प्रदेश" के निर्माण के उद्देश्य से संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में,कटनी जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं प्रमुख बाजारों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को नशे के सामाजिक, मानसिक, शारीरिक एवं नैतिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।इस दौरान जिलेभर में आकर्षक जागरूकता एवं बाइक रैलियों का आयोजन कर "नशे से दूरी है जरूरी" का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। रैलियों के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

अभियान की प्रमुख गतिविधियां

थाना कोतवाली द्वारा चांडक चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से विशाल बाइक रैली निकालकर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।

थाना कुठला द्वारा पुरैनी तिराहा

कृषि उपज मंडी पहरुआ एवं पन्ना तिराहा में जन-जागरूकता अभियान संचालित करते हुए बाइक रैली निकाली गई।थाना माधवनगर द्वारा जागृति पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई तथा बाइक रैली के माध्यम से व्यापक जनसंदेश प्रसारित किया गया।

थाना एनकेजे द्वारा मुख्य बाजार

 बजरिया में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा नशे से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया गया। कैमो,विजयराघवगढ़, बहोरीबंद, बरही, बाकल, बड़वारा, स्लीमनाबाद, उमरिया पान एवं रीठी सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर जन-जागरूकता अभियान संचालित किए गए। छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं आमजन को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा बाइक रैलियों के माध्यम से जनसंदेश प्रसारित किया गया।कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे को जीवन से दूर रखें, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहभागी बनें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहभागिता ही "नशा मुक्त मध्य प्रदेश" के संकल्प को साकार करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कटनी पुलिस का जन-जागरूकता अभियान: "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के तहत जिलेभर में निकली जागरूकता एवं बाइक रैलियां कटनी पुलिस ने युवाओं, छात्र-छात्राओं,आमजन को नशे से दूर रहने दिलाई शपथ

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post