स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिक को दस्तयाब करने में प्राप्त हुईं,सफलता
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मुस्कान विशेष अभियान के तहत अपहृत बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या एवं अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा थाना स्लीमनाबाद के अप. क्र. 441/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. के मामले की गुमशुदा नाबालिग बालिक को सकुशल दस्तयाब किया गया दस्तयाबी उपरांत नाबालिग बालिक को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
पुलिस की सम्पूर्ण कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरी सुदेश कुमार, उप निरी काशीराम झारिया सउनि मानकी धुर्वे,नेहा शर्मा, विशाल शिवहरे,सोनसिंह की मुख्य भूमिका रही ।

