जनसुनवाई में कटनी पुलिस के अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी / मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में दिनांक 14 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीओपी स्लीमनाबादआकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी वि.गढ धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी एवं को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों में साइबर संबंधी शिकायतों के प्राप्त होने पर, फरियादियों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने एवं साइबर अपराधों से जागरूक रहने की हिदायत भी पुलिस अधिकारियों द्वारा फरियादियों को दी गई। एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सायबर सेल को दिये गये।
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में मुख्यत
पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन से संबंधित मामले, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायतें, भूमि/प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कुछ समस्याएं अन्य विभागों से संबंधित होने पर, आवेदको को संबंधित विभाग में जाने की समझाइश भी दी गई।

