कटनी,पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर लगाए सितारे

कटनी,पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर लगाए सितारे

कटनी,पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर लगाए सितारे

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मंगलवार को पुलिस विभाग के पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों के कंधों पर सितारे लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में सुबेदार श्रीमती अंजू लकड़ा, सुबेदार संजीव रावत, सुबेदार उमेश दुबे, स्टेनो रमेश विश्वकर्मा, उप निरीक्षक (फिंगरप्रिंट) अखिलेश प्यासी तथा प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) लवकुश पटेल को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पदोन्नत अधिकारियों ने अपनी सेवाकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी भविष्य में भी अपनी कार्यकुशलता और कर्तव्यपरायणता से पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाते रहेंगे।समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा तथा रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत उपस्थित रहीं।

कटनी,पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर लगाए सितारे



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post