निवार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी, माइंस में मजदूरों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

निवार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी, माइंस में मजदूरों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ,

निवार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी, माइंस में मजदूरों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार, 21 जुलाई 2026 को निवार चौकी प्रभारी अंजनी  मिश्रा के नेतृत्व में चौकी क्षेत्र की विभिन्न माइंस में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माइंस में कार्यरत महिला एवं पुरुष मजदूरों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने उपस्थित श्रमिकों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई तथा उन्हें समाज और परिवार पर नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। बड़ी संख्या में मजदूरों ने अभियान में भाग लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे सहित निवार चौकी का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनहित में यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके।

निवार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी, माइंस में मजदूरों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post