कटनी,यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई

 कटनी,यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई,

कटनी,यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा शुक्रवार को शहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट कार चला रहे चालकों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच कर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की समझाइश भी दी।

यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया

 कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

कटनी,यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post