राजीव गांधी एवं राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर ऋषभ पटेल ने अपनी मित्रमंडली सहित कांग्रेस की सदस्यता,की ग्रहण

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनहितकारी सोच,संविधान की रक्षा,सामाजिक न्याय और युवाओं के हितों के लिए किए जा रहे संघर्ष से प्रेरित होकर ऋषभ पटेल अपनी मित्रमंडली सहित जिला कांग्रेस कार्यालय,कटनी पहुँचे,जहाँ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड.अमित शुक्ला ने सभी का कांग्रेस परिवार में आत्मीय स्वागत करते हुए विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।इस अवसर पर अनिल बर्मन, देवेंद्र सोनी, हरिशंकर लोधी, ओम सेन, विजय प्रकाश यादव, मथुरा प्रसाद, सीमा पाल, रचना निषाद, अंकिता सकतेल, कंचन सूर्यवंशी सहित अनेक साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।एड. अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों, संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने के कारण लगातार युवा एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने सभी नए सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

राजीव गांधी एवं राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर ऋषभ पटेल ने अपनी मित्रमंडली सहित कांग्रेस की सदस्यता,की ग्रहण

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post