चौकी निवार,पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने करने वालों को दिनांक 11/07/26 को ग्राम शाहपुर एवं लालपुर से आरोपिया (1) कौशर बि पति शेख रोशन खान उम्र 42 वर्ष निवासी शाहपुर थाना माधवनगर (2)बेबी उर्फ शकीला बानो पति शेख नबाब उम्र 48 वर्ष निवासी लालपुर शाहपुर थाना माधवनगर के कब्जे से करीब आधा किलो मादक पदार्थ गांजा मिलने पर अपराध धारा 8/20(B) NDPS एक्ट का अपराध पृथक पृथक कायम कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
चौकी प्रभारी निवार स.उ.नि. अजनी मिश्रा,राजेश कोरी , कमलेश्वर शुक्ला,संतोष प्रजापति,मनीष कुमार,अरविंद कुशवाहा आरती की विशेष भूमिका रही

