विद्युत लाइनों से सटी वृक्षों की 'खतरनाक' टहनियों की ट्रिमिंग का कार्य जारी आंधी-बारिश के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकने नगर निगम मुस्तैद,विभिन्न 53 से अधिक खतरनाक टहनियों की कराई जा चुकी ट्रिमिंग

विद्युत लाइनों से सटी वृक्षों की 'खतरनाक' टहनियों की ट्रिमिंग का कार्य जारी,
आंधी-बारिश के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकने नगर निगम मुस्तैद,

विभिन्न 53 से अधिक खतरनाक टहनियों की कराई जा चुकी ट्रिमिंग

विद्युत लाइनों से सटी वृक्षों की 'खतरनाक' टहनियों की ट्रिमिंग का कार्य जारी आंधी-बारिश के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकने नगर निगम मुस्तैद,विभिन्न 53 से अधिक खतरनाक टहनियों की कराई जा चुकी ट्रिमिंग

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (5 जुलाई )- वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही तेज आंधी-तूफान से होने वाली दुर्घटनाओं और अघोषित बिजली कटौती से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर युद्धस्तर पर वृक्षों की खतरनाक शाखाओं को छांटने (ट्रिमिंग) का सघन अभियान चलाया जा रहा है।

निगम की उद्यान और विद्युत शाखा की टीम द्वारा इस अभियान के तहतअब तक बरगवां से पीरबाबा मुख्य मार्ग समेत शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विद्युत लाइनों के ऊपर मंडरा रहे 53 से अधिक खतरनाक पेड़ों की टहनियों को काटा जा चुका है।

थमेगी दुर्घटनाएं

निगम प्रशासन की यह समय पूर्व प्रारंभ की गई यह कार्यवाही दोहरी सुरक्षा प्रदान करेगी। अक्सर देखा जाता है कि मानसून की पहली बारिश और आंधी में पेड़ों की सूखी या भारी शाखाएं टूटकर घरेलू बिजली के तारों पर गिर जाती हैं। इससे न केवल आवागमन बाधित होता है बल्कि शॉर्ट-सर्किट, तार टूटने और पोल गिरने का खतरा रहता है  बल्कि घंटों बिजली गुल रहने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम की इस तार्किक पहल से इन दोनों ही समस्याओं पर एक साथ अंकुश लग सकेगा ।

खतरे को पहचान कर हो रही है कार्रवाई

 निगम प्रशासन द्वारा एक सोची-समझी रणनीति के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में  उद्यान विभाग और विद्युत शाखा के संयुक्त दल द्वारा शहर के संवेदनशील और जोखिम भरे पॉइंट्स को चिन्हित किया जा रहा है। जो शाखाएं तारों से छू रही हैं, बहुत ज्यादा झुक चुकी हैं या पूरी तरह सूख चुकी हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ हटाया जा रहा है ताकि बारिश शुरू होने से पहले पूरा शहर सुरक्षित हो सके।

नागरिकों से निगम की अपील

इस सराहनीय अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए निगम प्रशासन ने जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि आपके घर, दुकान या प्रतिष्ठान के आसपास कोई खतरनाक, जर्जर वृक्ष या उसकी भारी शाखा विद्युत लाइन के ऊपर झुकी हुई दिखाई दे, तो तत्काल इसकी सूचना दें। नागरिक गण इसके  लिए सीधे निगम के कंट्रोल रूम नंबर *07622-231772* पर कॉल कर सकते हैं या अपने संबंधित वार्ड कार्यालय में इसकी जानकारी दे सकते हैं, ताकि समय रहते सुरक्षात्मक कदम उठाए जा सकें।

विद्युत लाइनों से सटी वृक्षों की 'खतरनाक' टहनियों की ट्रिमिंग का कार्य जारी आंधी-बारिश के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकने नगर निगम मुस्तैद,विभिन्न 53 से अधिक खतरनाक टहनियों की कराई जा चुकी ट्रिमिंग


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post