थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम पडरभटा में पैसो के लेन देन पर लड़ाई झगड़ा कर फायरिंग करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा:अति पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या के कुशल निर्देशन एवं आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा ग्राम पडरभटा में पैसो के लेन देन पर लड़ाई झगड़ा कर फायरिंग करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
दिनांक 05/07/2026 को फरियादी चैतु प्रसाद कोल उर्फ सनी नि ग्राम पडरभटा थाना स्लीमनाबाद ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 04.07.26 के रात करीब 08/30 बजे करीबन की बात होगी मैं अपने घर के आगे बने कमरे से गाँव में जन्मदिन के कार्यक्रम के लिये साउण्ड बाँक्स निकाल रहा था मेरा भाई दुर्गा कोल पास में कुलदीप किराना की दुकान पर खडा था तभी वहाँ पर विवेक हल्दकार नि.ग्राम बिछुआ अपने 04 साथियो के साथ मोटर सायकिल व स्कूटी में आया और मेरे भाई से पैसो के लेन देन के लिये वाद विवाद कर माँ बहन की गंदी गंदी गालियाँ देने लगा तभी लडाई झगडे की आवाज सुनकर मैं व सूरज कोल कुलदीप किराना दुकान गये तभी विवेक हल्दकार व उसके 04 साथी मेरे भाई दुर्गा कोल के साथ हाथ घूसो से मारपीट करने लगे हम लोग बीच बचाव कर चिल्लाये तभी विवेक हल्दकार के एक साथी ने अपने पास रखी पिस्टल निकालकर जान से मारने की नियत से मेरे भाई पर गोली चलायी जो मेरे भाई ने गोली चलाने वाले का हाथ झटक दिया जिससे गोली ऊपर से निकल गयी तभी गोली की आवाज सुनकर गाँव के अमित नामदेव, अभिषेक चौधरी, फागूराम कोल आ गये तभी विवेक हल्दकार व उसके चारो साथी अपनी मोटर सायकिल व स्कूटी से भागने लगे जो भागने वाले व्यक्तियो में से एक व्यक्ति ने पिस्टल को पास में खेत की झाडियो में फेंक दिया तभी भागते हुये विवेक हल्दकार व उसके 04 साथियो में से 02 व्यक्ति जो मोटर सायकिल पर थे अनियंत्रित होकर गिर गये व 03 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर स्कूटी से भाग गये । मारपीट में मेरे भाई दुर्गा कोल को सामने माथे में चोट होकर खून निकला है व शऱीर में जगह – जगह चोटे आई है फिर हमारे गाँव का रोहित सोनी मेरे भाई को ईलाज के लिये कटनी अस्पताल लेकर चला गया तभी पुलिस मौके पर आयी व दोनो आरोपियो को पकडकर अपने साथ ले गयी जो मैं अपने गाँव वालो के साथ थाने पर आया हूँ ऱिपोर्ट करता हूँ । कार्यवाही की जावे । रिपोर्ट पर अपराध क्र 443/2026 धारा 109(1), 296 बी, 115(2), 3(5) बी एन एस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी नीलेश उर्फ सत्यम उर्फ निहाल चौधरी पिता भारत चौधरी उम्र 26 साल नि ग्राम सहजनी थाना बडवारा जिला कटनी एवं मनीष कुशवाहा पिता मुन्ना लाल कुशवाहा उम्र 26 साल नि ग्राम बिछुआ चौकी निवार थाना माधवनगर जिला कटनी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी नीलेश चौधरी से घटना में प्रयुक्त पिस्टल मय 05 जिंदा राउंड के विधिवत जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया । प्रकरण मे अन्य आरोपी विवेक हल्दकर, शुभम कोरी एवं एक अन्य आरोपी की तलाश पतासाजी जारी है ।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उनि काशीराम झारिया,लखन पटेल,सौरभ पटेल, विशाल शिवहरे, रजनीश टेकाम, आशीष पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

