साप्ताहिक बाजारों में निवार पुलिस का जनजागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक

 साप्ताहिक बाजारों में निवार पुलिस का जनजागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक,

साप्ताहिक बाजारों में निवार पुलिस का जनजागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया के पर्यवेक्षण में जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना माधवनगर के प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र द्वारा  ग्राम पंचायत बिचुआ एवं ग्राम लखापतेरी के साप्ताहिक बाजारों में व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजार में आए ग्रामीणों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन, महिलाओं की सुरक्षा,नशे के दुष्परिणाम तथा कानून-व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल,ओटीपी साझा करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम बताया। पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही।

साप्ताहिक बाजारों में निवार पुलिस का जनजागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post