स्वच्छता नियमों के पालन में लापरवाही पर निगम की सख्ती, चार वार्डों में 21 चालान, 4200 रुपये स्पॉट फाइन स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के बीच निगम प्रशासन का विशेष अभियान, व्यवहार परिवर्तन पर भी दिया जा रहा जोर

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (31 जुलाई) - स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छता नियमों के प्रभावी पालन के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के चार वार्डों में व्यापक निरीक्षण कर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध स्पॉट फाइन की कार्रवाई की।

इन चार वार्डों में चला अभियान

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 एवं 10 के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानों, होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण हेतु अनिवार्य डस्टबिन नहीं पाए गए तथा कुछ स्थानों पर सार्वजनिक मार्गों पर कचरा फैलाकर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इस पर स्वास्थ्य अमले ने 21 चालान बनाते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों से कुल 4,200 रुपये का स्पॉट फाइन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज के तहत वसूला।

कार्यवाही का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी

यह कार्रवाई केवल दंडात्मक नहीं, बल्कि नागरिकों एवं व्यापारियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करने की दिशा में की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को दो अलग-अलग डस्टबिन रखकर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने की समझाइश भी दी गई।

नागरिकों से अपील

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए स्पॉट फाइन की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील भी की गई है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए प्रत्येक प्रतिष्ठान पर गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखें और नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में निगम प्रशासन का सहयोग करें।

स्वच्छता नियमों के पालन में लापरवाही पर निगम की सख्ती, चार वार्डों में 21 चालान, 4200 रुपये स्पॉट फाइन स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के बीच निगम प्रशासन का विशेष अभियान, व्यवहार परिवर्तन पर भी दिया जा रहा जोर

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post