थाना कुठला पुलिस द्वारा'सेल्फ क्लिक 2.0' अभियान के तहत 200 किसानों को साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी

थाना कुठला पुलिस द्वारा'सेल्फ क्लिक 2.0' अभियान के तहत 200 किसानों को साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी,

थाना कुठला पुलिस द्वारा'सेल्फ क्लिक 2.0' अभियान के तहत 200 किसानों को साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'सेल्फ क्लिक 2.0' अभियान के तहत शासकीय कीटनाशक वेयरहाउस, चाका में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 किसानों को किसान हितैषी योजनाओं, ऑनलाइन लेनदेन तथा कृषि संबंधी साइबर ठगी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को बताया गया कि फर्जी कृषि योजनाओं, नकली बीज एवं उर्वरक की ऑनलाइन बिक्री, किसान सम्मान निधि के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल, बैंक खाते एवं ओटीपी की जानकारी मांगने वाले साइबर अपराधियों तथा संदिग्ध लिंक से किस प्रकार सावधान रहना चाहिए। साथ ही किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

जागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उपस्थित किसानों से अपील की गई कि वे इस संदेश को अपने-अपने गांवों तक पहुंचाएं। किसानों ने अभियान से संबंधित जागरूकता सामग्री अपने गांवों के विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में साझा की,जिनमें लगभग 4,000 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। इससे साइबर सुरक्षा का संदेश बड़ी संख्या में ग्रामीणों तक पहुंचा।

कार्यक्रम में किसानों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समाधान किया गया। आयोजकों ने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

थाना कुठला पुलिस द्वारा'सेल्फ क्लिक 2.0' अभियान के तहत 200 किसानों को साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post