ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर साइबर सुरक्षा का संदेश दे रही निवार पुलिस

ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर साइबर सुरक्षा का संदेश दे रही निवार पुलिस,

ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर साइबर सुरक्षा का संदेश दे रही निवार पुलिस

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र द्वारा,चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगातार साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधिकारी एवं जवान गांव-गांव पहुंचकर चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दे रहे हैं।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, सोशल मीडिया फ्रॉड,फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा लोगों से किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

अभियान के दौरान

ग्रामीणों को बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत करें। पुलिस ने लोगों से जागरूक रहने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करने का आग्रह किया।

निवार पुलिस का यह जागरूकता अभियान 

क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगातार जारी है,जिसे ग्रामीणों का भी सकारात्मक सहयोग और सराहना मिल रही है।

ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर साइबर सुरक्षा का संदेश दे रही निवार पुलिस


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post