ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं पर भाजपा युवा समाजसेवी अखिल पाण्डेय ने की वरिष्ठ नेताओं से भेंट

ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं पर भाजपा युवा समाजसेवी अखिल पाण्डेय ने की वरिष्ठ नेताओं से भेंट,

ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं पर भाजपा युवा समाजसेवी अखिल पाण्डेय ने की वरिष्ठ नेताओं से भेंट

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। ग्रामीण क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता अखिल पाण्डेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट कर ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर अखिल पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा गांवों को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाना उनका प्रमुख संकल्प है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है। यह अभियान आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का मजबूत संदेश दे रहा है। इस सफल अभियान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदेशवासियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अखिल पाण्डेय ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी तथा गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं पर भाजपा युवा समाजसेवी अखिल पाण्डेय ने की वरिष्ठ नेताओं से भेंट



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post