स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में मिली सफलता
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे 'मुस्कान विशेष अभियान' के अंतर्गत अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।इन्हीं निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,कमल मौर्या एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) स्लीमनाबाद,आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 356/2026, धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश कर उसे सकुशल दस्तयाब किया गया।दस्तयाबी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर नाबालिग बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, उप निरीक्षक मानकी धुर्वे, उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद,उप निरीक्षक जुबेर अली,महिला,नेहा शर्मा,विशाल शिवहरे एवं,सोन सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

