कटनी के निवार रेलवे स्टेशन पर रीवा-जबलपुर इंटरसिटी के स्टॉपेज की मांग,सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दिया आश्वासन

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी।जिले के निवार रेलवे स्टेशन पर रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा से ग्राम इमलिया में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में ग्रामीणों एवं यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से रखते हुए निवार रेलवे स्टेशन पर रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के नियमित स्टॉपेज की आवश्यकता बताई गई। इस अवसर पर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने क्षेत्रवासियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से इस संबंध में चर्चा करने का आश्वासन दिया।सांसद श्री शर्मा ने कहा कि निवार क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मांग को प्राथमिकता के साथ रेल मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा तथा निवार रेलवे स्टेशन पर रीवा-जबलपुर इंटरसिटी के स्टॉपेज के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि उनकी जायज मांग को पूरा कराने के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।सांसद के इस आश्वासन से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों एवं यात्रियों ने उम्मीद जताई है कि निवार रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने से हजारों यात्रियों, किसानों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

कटनी के निवार रेलवे स्टेशन पर रीवा-जबलपुर इंटरसिटी के स्टॉपेज की मांग,सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दिया आश्वासन

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post