वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले हो जाएं सावधान – आपकी एक गलती बन सकती है किसी की जिंदगी की सबसे बड़ी दुर्घटना

वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले हो जाएं सावधान – आपकी एक गलती बन सकती है किसी की जिंदगी की सबसे बड़ी दुर्घटना,

वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले हो जाएं सावधान – आपकी एक गलती बन सकती है किसी की जिंदगी की सबसे बड़ी दुर्घटना

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 19 जून 2026,सड़क पर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना, मैसेज पढ़ना, सोशल मीडिया चलाना अथवा वीडियो देखना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं, परिवार एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन को गंभीर खतरे में डालना भी है। कुछ सेकंड की असावधानी भी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात अनुशासन स्थापित करने हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग चालक की एकाग्रता को भंग कर देता है। चालक का ध्यान कुछ क्षण के लिए भी सड़क से हटने पर दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। यही कारण है कि मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना दंडनीय अपराध है।

तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरे) रख रही है हर गतिविधि पर नजर

कटनी शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर निगरानी रखे हुए हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले, सिग्नल जंप करने वाले, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, ट्रिपल सवारी करने वाले एवं अन्य नियम उल्लंघनकर्ताओं की गतिविधियां कैमरों में रिकॉर्ड हो रही हैं।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी वाहन चालकों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसलिए यह समझना गलत होगा कि यदि मौके पर पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दे रहा है तो नियम उल्लंघन दर्ज नहीं होगा। कटनी यातायात पुलिस की तीसरी आंख हर समय सक्रिय है।

मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई

कटनी यातायात पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2026 से 30 मई 2026 की अवधि में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए 312 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है तथा ₹1,56,000 (एक लाख छप्पन हजार रुपये) का समन शुल्क/जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चलाकर हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल सवारी, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, नो पार्किंग एवं सिग्नल जंप जैसे नियम उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की जा रही है तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है।

कटनी यातायात पुलिस की अपील

वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें।आवश्यक कॉल आने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर ही बात करें।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

निर्धारित गति सीमा का पालन करें।सिग्नल, लेन एवं पार्किंग नियमों का पालन करें।स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

जनहित संदेश

"मोबाइल पर आया संदेश कुछ देर इंतजार कर सकता है, लेकिन सड़क पर आपकी एक गलती किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है।"

ड्राइविंग के दौरान मोबाइल नहीं, सड़क पर ध्यान दें; क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।सुरक्षित यातायात सुरक्षित कटनी सुरक्षित जीवन!

वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले हो जाएं सावधान – आपकी एक गलती बन सकती है किसी की जिंदगी की सबसे बड़ी दुर्घटना



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post